ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनायें देते हुये उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। उन्होने दीपों के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले, खासकर चिकित्सालयों, बीमार व्यक्तियों के आस-पास पटाखे जलाने से परहेज करें। उन्होने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये जरूरी है कि ग्रीन पटाखें जलाये जाये। पटाखों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्या की सम्भावनायें बनी रहती है, वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गो और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आवाहन करते हुये कहा है कि दीपावली के पावन पर्व पर असहाय, गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकमानाएं देते हुये जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button