ब्रेकिंग
मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार 28 अप्रैल 26 को अमृत भारत एक्सप्रेस को आनलाइन हरी झंडी दिखाई जाएगी।

मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 26 अप्रैल।

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार 28 अप्रैल 26 को अमृत भारत एक्सप्रेस को आनलाइन हरी झंडी दिखाई जाएगी।

उन्होंने इस अवसर पर रेलवे स्टेशन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन में आयोजित समारोह में लोगों से सम्मिलित होने की अपील की है।

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मेरे द्वारा सांसद रहने के दौरान संसद के शून्य काल में अयोध्या से प्रतापगढ़ प्रयागराज,चित्रकूट व काशी को एक रामायण सर्किट के रूप में डेवलप कर नई ट्रेनों के चलाए जाने की मांग की जाती रही, जिस पर तत्समय ही प्रधानमंत्री जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया था।

इसी क्रम में उनके द्वारा श्री अयोध्या धाम से सीधे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को कनेक्टिविटी देने हेतु अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन का कार्य हरी झंडी दिखाकर सोमवार 28 अप्रैल को किया जा रहा है ।

उसके क्रम में मां बेला देवी धाम जंक्शन प्रतापगढ़ के रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है।

श्री गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22111 एवं 22112 आधुनिक तकनीक से बनी जर्क फ्री ट्रेन है। यह अयोध्या धाम जंक्शन से चलकर प्रतापगढ़, प्रयागराज और जबलपुर के रास्ते होते हुए मुंबई एलटीटी स्टेशन तक जाएगी। इसमें कुल 22 कोच स्लीपर और अनारक्षित श्रेणी के होंगे जो सीसीटीवी और बेहतर टॉयलेट सिस्टम से लैस होंगे। 1500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली या ट्रेन 26 घंटे 20 मिनट में मुंबई तक का सफर तय करेगी।

उन्होंने कहा कि यह नई सेवा अयोध्या से मुंबई के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के साथ-साथ देश के विभिन्न मार्गो से श्रद्धालुओं के श्री अयोध्या धाम आने के साथ-साथ अब एक विशेष रामायण सर्किट के रूप में विकसित हो रहे जनपद प्रतापगढ़ के रेलवे स्टेशन को भी मिले नए नाम मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के रूप में परिवर्तित किए जाने से पर्यटन के रूप में उसका सीधा लाभ प्रतापगढ़ के आंवला व्यापारियों को भी मिलेगा। जिन्हें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत स्टेशन पर ही आंवला उत्पाद आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराकर कमाई का संसाधन भी प्राप्त होगा ।

श्री गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही उनके द्वारा की गई मांग के क्रम में अयोध्या से चित्रकूट तक भी सीधी ट्रेन चलाई जाने की संभावनाएं विद्यमान हैं।

पूर्व सांसद के सहयोगी विवेक उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को अमृत भारत ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर 28 अप्रैल को रेलवे स्टेशन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर प्रधानमंत्री के समारोह को आनलाइन दिखाए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

अपने संसदीय काल में रेलवे में सुधार से संबंधित अनेकों कार्य कराने का गौरवशाली कार्य करने वाले पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button