ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

कोरांव के लेखपालों के खिलाफ अधिवक्ता बैठा भूख हड़ताल पर

भ्रस्टाचार और अनियमितता में डूबे लेखपाल अधिवक्ताओ ने खोला मोर्चा, आर पार के मूड मे वकील

कोरांव के लेखपालों के खिलाफ अधिवक्ता बैठा भूख हड़ताल पर

भ्रस्टाचार और अनियमितता में डूबे लेखपाल अधिवक्ताओ ने खोला मोर्चा, आर पार के मूड मे वकील

प्रयागराज, तहसील कोरांव में वर्षो से जमे लेखपालों के खिलाफ अब अधिवक्ताओं का आक्रोश फूटकर बाहर आने लगा है। स्थानीय लेखपाल भ्रष्ट्राचार और अनियमितता आकंठ में डूबे हुए है। कथित रूप से संलिप्त राजस्व लेखपालों द्वारा कृषकों के शोषण और आए दिन वादकारियों वकीलों से हाथापाई कर संगठन के बल पर दबाव बना कर मनमानी करने के विरोध में श्यामाकांत त्रिपाठी एडवोकेट एवं पत्रकार एसडीएम कोर्ट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गये है। मनमानी से त्रस्त लोग अब उनके साथ भूंख हड़ताल पर बैठने की सोच रहे है। तहसील के अन्य वकील विरोध भी विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल का समर्थन कर रहे है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक लोकल लेखपालों को हटाया नहीं जाता, उन पर कार्यवाई नहीं होती तब तक आंदोलन बंद नहीं होगा। अधिवक्ताओं के मैदान मे कूदने से तहसील परिसर का माहौल गर्मा गया है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button