ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए

बैठक कर बिंदुवार तैयारियों की समीक्षा की

अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए

08 सितम्बर प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में अजगरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई । बैठक में सीडीओ ने निर्देशित किया कि आगामी 15 से 17 सितम्बर तक पौराणिक स्थल अजगरा में आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने महोत्सव की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, बैरीकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रदर्शनियों आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं में यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराएं।सीडीओ ने महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही बैरीकेडिंग एवं मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारियां भी समयबद्ध ढंग से पूरी कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, पं. राजेश कुमार पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button