ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

खेतों में अचानक उठी आग की लपटों ने मचाई तबाही, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, किसानों ने की मुआवजे की मांग

कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

खेतों में अचानक उठी आग की लपटों ने मचाई तबाही, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, किसानों ने की मुआवजे की मांग

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस भीषण आग की घटना में कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल और खेत में रखा भूसे का ढेर जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया और खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब तक आग बुझाई जाती, तब तक किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना के कारण किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि ग्रामीणों द्वारा विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button