ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भारत के संविधान निर्माता, महान चिंतक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा, जिला मंत्री रामबरन सिंह, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रामदुलार यादव ,जितेंद्र बहादुर सिंह,जिला सहसचिव निर्भय प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव ,विनोद मिश्रा, लालचंद, डॉक्टर जाकिर हुसैन मनोज पांडे आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद जिला कचहरी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि केवल राजनीतिक समानता संविधान ने दिया है लेकिन जब तक आर्थिक समानता नहीं होगी राजनीतिक समानता नहीं बनी रह सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा था कि कितना भी अच्छा संविधान हो किंतु यदि बुरे लोगों के हाथ में हो तो अच्छा संविधान भी बुरा हो जाता है। उन्होंने समय रहते देश को आने वाली चुनौतियां से अवगत करा दिया था।

उन्होंने कहा कि आज असमानता की वृद्धि हो रही है गरीब और गरीब हो रहा है और पूंजी केंद्रीय कृत हो रही है सार्वजनिक प्रतिष्ठान बेचे जा रहे हैं संवैधानिक संस्थाओं को भारी खतरा उत्पन्न है और भारतीय संविधान पर भी घोर संकट है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया और जो संविधान स्वीकार किया गया उसमें दिए गए अधिकार से वर्तमान पूंजीवादी सांप्रदायिक फास्टेस्ट वादी सरकार देश के गरीबों मजदूरों वंचितों को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहती है यह जरूरी है कि देश के आम लोग कमजोर गरीब किसान मजदूर धर्म जात से ऊपर उठकर संवैधानिक संस्थाओं भारतीय संविधान सार्वजनिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लामबंद हो।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button