ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 19 मार्च 2026 विक्रम संवत 2083 को नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया। प्रतापगढ़: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट व सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पीड़ितों के पोंछे आंसू घरेलू गैस के दाम कम करे सरकार:ज्योत्सना सिंह बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 19 मार्च 2026 विक्रम संवत 2083 को नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया।

नगर के शहीद उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग संघचालक रमेश जी, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी, विभाग कार्यवाह हरीश जी, जिला संघचालक चिंतामणि जी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 19 मार्च 2026 विक्रम संवत 2083 को नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 19 मार्च।

नगर के शहीद उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग संघचालक रमेश जी, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी, विभाग कार्यवाह हरीश जी, जिला संघचालक चिंतामणि जी उपस्थित रहे।

नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रत्येक हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मना रहा है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में यह उत्सव प्रत्येक मानव के अंदर नई उर्जा संचार करने का अवसर है तथा यह संकल्प लेने का अवसर है की संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानते हुए समूचे विश्व के कल्याण की भावना हम सब के हृदय से प्रस्फुटित होना चाहिए जिससे पूरे विश्व में सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संतु निरामया की भावना प्रत्येक प्राणी के अंदर बलवती हो। ऐसा संकल्प हम सबको लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नव वर्ष प्रतिपदा भारतीय संस्कृति में प्राकृतिक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से नव आरंभ का प्रतीक है, जो विक्रम संवत की शुरुआत के साथ-साथ प्रकृति में बदलाव, चैत्र नवरात्रि और ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना की मान्यता का पावन पर्व है। यह दिन आत्म सुधार, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण का संकल्प लेने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह भारत की काल गणना और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक है। यह पर्व क्षेत्रीय विविधता में एकता स्थापित करने का एक अनूठा पर्व है। यह सत्य, सेवा, त्याग ,समर्पण और समरसता कायम करने का एक अच्छा अवसर भी प्रदान करता है। इसके साथ ही साथ यह सांस्कृतिक चेतना की सकारात्मक ऊर्जा का संचार सभी मानव के अंदर करता है, और प्राकृतिक परिवर्तन के साथ-साथ समृद्धि और विजय का भी प्रतीक है। यही नहीं इसी दिन भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का वध कर अयोध्या पहुंचकर राज्याभिषेक किया था। इसके साथ ही साथ यह उत्सव स्व के पुनर्जागरण का संकल्प लेने का दिवस भी है।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह हेमंत जी, नगर संघ चालक जगदंबा जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अंकित ने किया।

नगर प्रचारक विवेकानंद, गिरजा शंकर, प्रभा शंकर पाण्डेय, सुमित, धीरज, अंकुर श्रीवास्तव, सीतांशु, अभय, अजय, शिवशंकर सिंह, राजेश सिंह, राज, रघुवीर जी, डॉ आर पी सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरुण, ध्रुव शर्मा, विपिन कुमार, राघवेंद्र तिवारी, राजेंद्र विक्रम, कृष्णकांत, गुड्डू पांडे, राजीव पांडे, राजेश जायसवाल, ध्रुव शर्मा, डॉ जेपी वर्मा, नीरज अग्रहरि,राहुल,आशीष, वेद, शिव सोनी, साधु, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button