ब्रेकिंग
पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मातृशक्ति से होगा राष्ट्र व देशभक्ति का जन जागरण – ओम प्रकाशजी

श्रीमान ओम प्रकाश जी राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

मातृशक्ति से होगा राष्ट्र व देशभक्ति का जन जागरण – ओम प्रकाशजी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 7 नवम्बर।

श्रीमान ओम प्रकाश जी राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1936 में पुणे में विजयदशमी के दिन वंदनीया लक्ष्मी बाई केलकर उपाख्य मौसी जी ने एक संगठन की नींव डाली जो आज राष्ट्र सेविका समिति के नाम से ख्यातिलब्ध है।

विभाग प्रचारक ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति एकमात्र ऐसा महिला संगठन है जिसकी रीति-नीति और कार्य पद्धति, उनके वात्सल्य युक्त व्यवहार ने अखिल भारत वर्ष में उसे मातृशक्ति का सर्वश्रेष्ठ संगठन बनाया।

उन्होंने कहा कि स्त्रियों को स्वसंरक्षणक्षम बनाकर उनमें मानसिक बल, शारीरिक दृढ़ता एवं बौद्धिक पात्रता विकसित कर उन्हें स्वराष्ट्र, स्वधर्म और गौरवशाली संस्कृति के वाहक के रूप में स्थापित करना इस संगठन के मूल में है।

स्त्री राष्ट्र की आधारशिला है इस सूत्र के साथ एक संगठन 90 वर्षों से अनथक, निरंतर महिलाओं को उनके पारिवारिक तथा राष्ट्रीय उत्तरदायित्व हेतु प्रशिक्षित कर रहा है।

वर्ष 1936 में पुणे में विजयदशमी के दिन वंदनीया लक्ष्मी बाई केलकर उपाख्य मौसी जी ने एक संगठन की नींव डाली जो आज राष्ट्र सेविका समिति के नाम से ख्यातिलब्ध है।

समिति का गौरवपूर्ण 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रतापगढ़ विभाग के केंद्र प्रतापगढ़ जिले में मात्र शक्तियों द्वारा आयोजित पथ संचलनपूर्ण उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सभी बहनों ने लगभग 200 की संख्या में एकरूपता एक बध्यता के साथ सकुशल पूर्ण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यवाहिका प्रिया जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया जिसमें आदरणीय विभाग प्रचारक श्रीमान ओमप्रकाश जी का पाथेय सभी मातृशक्तियों को प्राप्त हुआ जिसके उपरांत ऊर्जा से ओत प्रोत सभी बहने कदम से कदम मिलाकर एकरूपता के साथ हादी हाल से प्रारंभ करके घंटाघर से श्री राम चौराहा होते हुए पंजाबी मार्केट के रास्ते पुनः हादी हाल पहुंचकर अपने संचलन को पूर्ण किया तत्पश्चात वंदे मातरम कार्यक्रम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी मातृ शक्तियों ने सामूहिक वंदे मातरम गायन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतापगढ़ पलक अधिकारी श्रीमती आभा मिश्रा जिला कार्यवाही का श्रीमती प्रिया त्रिपाठी , वैशालीजी, शालिनी जी, जया जी ऋचा जी,प्रीति जी सांभवी जी, सुनीला जी सहित सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button