ब्रेकिंग
जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज... प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे ... आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे दर्ज

कोतवाली देहात क्षेत्र के ए.टी.एल. ग्राउंड के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा घायल

प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे दर्ज

​प्रतापगढ़ | यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ए.टी.एल. ग्राउंड के पास बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वांछित अपराधी अतुल गौड़ ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह घायल हो गया।

​3 जिलों में फैला था आतंक
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 38 गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज आईजी ने 14 फरवरी को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

​हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
​01 अवैध तमंचा (315 बोर)
​02 जिंदा कारतूस
​01 खोखा कारतूस बरामद किया है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Pratapgarh encounter
Inamiya

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button