ब्रेकिंग
उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा

अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद अवध की प्रतापगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के एक होटल में इकाई अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता तथा महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल दूबे एवं राष्ट्रीय परिषद की सदस्य किरन बाला सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहे। बैठक में गत माह गाजियाबाद में संपन्न हुए क्षेत्रीय अधिवेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही आगामी संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के चयन को लेकर भी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। इस दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार तथा परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी विचारों का आदान- प्रदान हुआ। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री विनीत शुक्ल, कुलवंत शर्मा, सदस्य उदित गिरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button