बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर

बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित समृद्धि ब्रेन ओ ब्रेन सेंटर (Samriddhi Brainobrain Center) में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को बॉब वंडर किड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की आयोजक रीना शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज की छात्रा मनु श्रीवास्तव ने नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज के 12 विद्यार्थी गोल्ड टॉपर, 10 सिल्वर टॉपर तथा 20 वंडर किड प्रतिभागी रहे। इसके अतिरिक्त प्रभात अकादमी से 2 गोल्ड व 1 प्रतिभागी, संगम इंटरनेशनल स्कूल से 1 गोल्ड, न्यू एंजल्स से 1 सिल्वर व 4 प्रतिभागी, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल से 1 सिल्वर, सेंट जोसेफ से 2 तथा जयपुरिया व सेंट फ्रांसिस से 1-1 विद्यार्थी प्रतिभागी रहे। अंत में आयोजक रीना शुक्ला एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




