ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

मुख्यमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्रीय मांगों का सीएमओ को सौंपा

फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

मुख्यमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्रीय मांगों का सीएमओ को सौंपा

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के फार्मासिस्टों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय व संचालन जिला मंत्री राकेश कुमार यादव ने किया। धरने के उपरांत एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। सौंपे गये मांगों में प्रमुख रूप से फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी तथा चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किए जाने, फार्मासिस्टों को सीमित औषधियों के लिए नुस्खा लिखने का अधिकार देने, फार्मासिस्ट का ग्रेड पे 4600 एवं चीफ फार्मासिस्ट का ग्रेड पे 5400 किए जाने की मांग के अलावा एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट को मिलने वाले प्रभार भत्ते को 75 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये करने, लंबित वरिष्ठता सूची जारी करने, पीएचसी एवं सीएचसी पर आवश्यकतानुसार पदों का सृजन करने तथा दवाओं का वितरण केवल फार्मासिस्टों के माध्यम से कराए जाने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और विभाग की रीढ़ हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।जिला मंत्री राकेश कुमार यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट हैं। एसोसिएशन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रही है।धरने में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय राज सिंह, उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मान सिंह यादव, कोषाध्यक्ष बृज किशोर श्रीवास्तव, ऑडिटर रंजीत यादव सहित सदस्य मदन सिंह, सुशील कुमार, अमर सिंह, राम मनोहर, अश्वनी श्रीवास्तव,संतोष यादव,ए.के. पाण्डेय,राजेन्द्र यादव एवं कैलाश नाथ सहित जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button