ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

हवाई पट्टी से अतिक्रमण हटाने का मामला भाजपा सांसद से मिले व्यापारी

अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौपा

हवाई पट्टी अतिक्रमण मामला… भाजपा सांसद से मिले व्यापारी

 

अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज, पड़िला हवाई पट्टी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार पड़िला हवाई पट्टी की जमीन पर व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया। वहीं पक्के निर्माण को हटाने के लिए 15 दिन की नोटिस देते हुए मकान में लाल निशान लगा दिया गया है। कार्रवाई से प्रभावित स्थानीय व्यापारी, किसान और नागरिकों में नाराज़गी है। सोमवार को झाखरराय, उदय चंद्रपुर गांव में पूर्व योजना के अनुसार बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्र हुए और फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और सोरांव विधायक गीता पासी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मांग उठाई की अतिक्रमण हटाओ अभियान पर किसी भी तरह से रोक लगाई जाए ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह भूमि उनके व्यवसाय और जीविकोपार्जन का माध्यम रही है। अचानक की गई कार्रवाई से कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने सांसद से प्रकरण पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। इस दौरान क्षेत्र के किसान, व्यापारी और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button