ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस सेवादल ने आयोजित किया ‘ध्वज वंदन कार्यक्रम’।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया व मुख्य अतिथि सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी थे। संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने किया।

कांग्रेस सेवादल ने आयोजित किया ‘ध्वज वंदन कार्यक्रम’।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 25 मई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया व मुख्य अतिथि सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी थे। संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने किया।

आज दिनांक 25/5/2025 को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सदर विकासखंड के सकरौली ग्राम सभा में कांग्रेस सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी जी के आयोजकत्व में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर कार्यक्रम शुरू हुआ।

उसके उपरांत सकरौली ग्रामसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों को बताया गया।

सकरौली ग्रामसभा में जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ.नीरज त्रिपाठी व प्रेम शंकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का गांव गांव जनसंपर्क अभियान शुरू है l

स्थानीय लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महगांई भ्रष्टाचार चरम पर है, और
“बेटी-बचाओ – बेटी-पढ़ाओ” का स्लोगन जुमला मात्र रह गया है। अब तो जनता कहने लगी है कि भाजपा के नेताओं से बेटी को बचाओ, भाजपा के नेताओं द्वारा एक्सप्रेसवे हाइवे पर प्रदर्शन किया जा रहा है। आए दिन बलात्कार, चोरी, हत्याएं हो रही हैं। यहां तक कि भारतीय सेना के शौर्य के प्रदर्शन का मोदी सरकार होर्डिंग, बैनर लगवाकर श्रेय ले रही हैl

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला व कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस सेवादल देश व प्रदेश के सभी जनपदों में महीने के आखिरी रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित करती है। उसके उपरांत डोर टू डोर जनसंपर्क करके कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती है l

नेता द्वय ने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत ब्लॉक,मंडल,न्यायपंचायत व बूथ लेवल पर कार्य जोरो पर है l

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के महासचिव भवानी शंकर दुबे, कांग्रेस सेवादल के महासचिव अभय किशोर त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल सड़वा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष मो.कासिम, पृथ्वी राज गौतम, लवकुश सिंह, संजय दूबे, राहुल तिवारी, राजन सिंह आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button