ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया l

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 2 सितंबर।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया l

पुलिस प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, विरोध प्रदर्शन में पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए, हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की, इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी उन करोड़ों लोगों की आवाज है जिन्हें लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय से वंचित रखा गया है, जब भी वे दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब और वंचित समाज के अधिकारों की बात करते हैं भाजपा सरकार और उसके नेता उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं, भाजपा ध्यान भटकने के लिए राहुल गांधी पर हर जगह मुकदमा दर्ज कराती है लेकिन राहुल गांधी बिना डरे सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे l

निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान और जातिवादी छुआछूत के मामले में 20 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर,मोहम्मद इश्तियाक, इंद्रानंद तिवारी, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु, सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, राम रतन तिवारी, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, शुभम मिश्रा सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, विमल सिंह, अरविंद तिवारी, श्रीराम वर्मा, शुभम मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, मोहम्मद हुजैफ, भवानी शंकर दुबे, संतोष यादव, कुलदीप मिश्रा, मोहम्मद शब्बीर, अश्वनी उपाध्याय, अंजनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह,मो. दिलशाद, पृथ्वीराज गौतम, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, मोहम्मद कासिम, अश्वनी सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज कुमार सरोज, हिमांशु गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button