ब्रेकिंग
आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़प्रयागराज

आधी रात घर पहुंचा सगे भाइयों का शव पहुंचा तो परिजन में मचा कोहराम

(प्रतापगढ़ कुंडा।) मथुरा में सड़क हादसे का शिकार हुए दो सगे भाइयों का शव आधी रात के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लग गया। शनिवार को मानिकपुर घाट ले जाकर दोनों भाइयों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के सालेपुर निवासी जसवंत चंडीगढ़ में ऑटो चलाते हैं। उनके तीन बेटों और एक बेटी में से दो बेटे 24 वर्षीय जयवीर और 22 वर्षीय शिवम चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट चलाते थे। गुरुवार को दोनों भाई और उनका बहनोई मुकेश अलग-अलग बाइक से प्रतापगढ़ आ रहे थे। चंडीगढ़ से गुड़गांव होकर आ रहे दोनों भाई जिस बाइक से थे वह आगे थी जबकि मुकेश की बाइक पीछे थी। आगरा के रास्ते पर मथुरा के फरह ब्लॉक के पास प्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने सगे भाइयों को उनकी बाइक सहित कुचल दिया था। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। शुक्रवार रात करीब 1 बजे दोनों भाइयों का शव गांव पहुंचा तो रोना पीटना तेज हो गया। शनिवार को मानिकपुर घाट के लिए एक ही घर से दो अर्थी निकलते देख लोगों को कलेजा दहल गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button