ब्रेकिंग
एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन चौराहे पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता, न्याय तथा अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शन देता है।

 

डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से आंबेडकर के संविधान निर्माण में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आंबेडकर को नमन किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button