ब्रेकिंग
प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग के माधव नगर, जे पी नगर स्थित साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सभी वर्गों के प्रबुद्ध बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 1 नवम्बर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग के माधव नगर, जे पी नगर स्थित साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सभी वर्गों के प्रबुद्ध बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में आदरणीय शिव मूर्ति जी, प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख, काशी प्रांत ने अपना विषय रखा। उन्होंने बंधुओं के समक्ष समाज में समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्याप्त ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर सभी को समरस भाव से रहना होगा।

उन्होंने कहा कि सबको सबका सम्मान करना पड़ेगा और सभी लोग एक साथ रहकर ही समाज को आगे ले जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज सनातन समाज के समक्ष धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को मिलकर विचार करना होगा और संगठित होना होगा।

उन्होंने सभी बंधुओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भाव भी अवश्य लाएं, ताकि बच्चे स्वयं अपनी रक्षा करने में सक्षम हो सकें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदरणीय अंकित जी, भाग प्रचारक, प्रयाग दक्षिण भाग, आदरणीय नागेंद्र जायसवाल जी, सह प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख, काशी प्रांत, आदरणीय अजय जी- भाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात सभा में उपस्थित बंधुओं ने अपने-अपने विषय पर संवाद किया और अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में नगर संघचालक श्रीमान विजय जी ने कार्यक्रम की सभी गतिविधियों पर सारगर्भित रूप से अपना विषय रखा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर सद्भाव प्रमुख राजीव रंजन जी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमान शशांक शेखर जी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर भारतेंदु जी, श्यामसुंदर जी, अवनीश जी, दिलीप जी, प्रशांत जी, अनिल जी राहुल जी, मदनेश जी, राम जी सहित अनेक गणमान्य बंधुओं की प्रमुख उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के उपरांत सभी लोगों ने एक साथ सहभोज किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button