ब्रेकिंग
भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र के नेतृत्व एवं तहसीलदार पट्टी अजय संतोषी  सचिव तहसील विधिक सेवा समिति के संयोजन में पट्टी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक सभागार पट्टी में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें योग प्रशिक्षक मनोज यादव द्वारा वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन,वज्रासन, अनुलोम विलोम और ध्यान आदि मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी ने कहा कि योग जहां मन को शांति प्रदान करता है वही शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है।आज की व्यस्ततम जीवन में मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थता के लिए योग नितांत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में योग वैदिक काल के पहले से चला रहा है,जो लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार रहा है, इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button