ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

परंपरागत ढंग से मनाए त्योहार मुहर्रम के जुलूस को लेकर कुंडा थाने में हुई बैठक 

कुंडा थाने मे हुई पीस कमेटी की बैठक में बोले एडिशनल एसपी पश्चिमी संजय राय

परंपरागत ढंग से मनाए त्योहार मुहर्रम के जुलूस को लेकर कुंडा थाने में हुई बैठक 

 

कुंडा थाने मे हुई पीस कमेटी की बैठक में बोले एडिशनल एसपी पश्चिमी संजय राय

 

कुंडा प्रतापगढ़, आगामी त्योहारों में विशेष मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी दिखा रहा है। कुंडा थाने में आज पिस कमेटी की बैठक हुई जिसमें मुस्लिम समाज के लोग और क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी पश्चिमी संजय राय ने कहा कि त्योहार को पूरे जोशो ख़रोश से मनाए लेकिन सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखें। ध्वनि यंत्रों से लेकर अलम के जुलूस के दौरान झंडो में लगे डंडों की लंबाई का पूरा ध्यान रखें, उन्होंने कहा कि बीते वर्ष शांतिप्रिय ढंग से मनाए जा रहे त्यौहार के दौरान बाबूगंज में हुए हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी भी तरह से खलल न आने पाए। एसडीएम कुंडा ने कहा कि अगर किसी रास्ते में किसी तरह का व्यवधान है तो उसे तत्काल उन्हें सूचित किया जाए ताकि व्यवस्था समय रहते देखी जा सके। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भरोसा दिलाया कि वो हर तरह से प्रशासन के साथ है और पुलिस द्वारा सुरक्षा के बताए नियमों का अनुपालन भी करेंगे।

इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित रहे। सीओ कुंडा ने सभी से शांतिप्रिय ढंग से जुलूस निकालने और परंपराओं को देखने की अपील किया तो थाना प्रभारी अवन दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि सातों दिन चौबीसों घंटे पुलिस विभाग सबकी सेवा और सुरक्षा के लिए उपलब्ध है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button