ब्रेकिंग
मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा। राष्ट्र गान के मामले में महाना के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़:वकील से अभद्रता के मामले में आरक्षी लाइन हाजिर

प्रतापगढ़(कुंडा),11 जनवरी।वकील से दुर्व्यवहार करने के मामले में अधिवक्ताओं के लगातार विरोध प्रदर्शन करने के कारण एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। नगर पंचायत के नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी अखिलेश यादव तहसील में वकालत करते हैं।

oplus_2
दो जनवरी की शाम कोतवाली के सिपाही मोरध्वज ने उस समय वकील के साथ गाली-गलौच की जब वह तहसील अपने मार्केट पहुंचे थे। मोरध्वज और उसके साथी सिपाही पर वकील को जबरन कोतवाली ले जाकर अभद्रता का भी आरोप रहा। मामले में अधिवक्ताओं ने उस दिन भी कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया था और नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर ने मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। वकील उसी दिन हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार को नाराज अधिवक्ता हड़ताल करते हुए तहसील में तालाबंदी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। मामले को लेकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार देररात आरोपित सिपाही मोरध्वज को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि वकील के मामले में एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button