ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुई अपना दल (एस) ने की एक बैठक, बैठक में डॉक्टर साहब की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से हुई चर्चा

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुई अपना दल (एस) ने की एक बैठक, बैठक में डॉक्टर साहब की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से हुई चर्चा

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार नगर पालिका क्षेत्र में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद पटेल, प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।

बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश पटेल व संचालन बृजेश पटेल ने किया।बैठक के कार्यक्रम में सर्व प्रथम अपना दल के संस्थापक यश:कायी डॉ सोने लाल पटेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।बैठक में मुख्य रूप से  आगामी जिला पंचायत में होने वाले चुनावों के बारे में 2 जुलाई डॉक्टर साहब के जयंती पर होने वाले लखनऊ में कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में प्रदेश महासचिव विधि मंच परमानंद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मंच मिथिलेश सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम आसरे पटेल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।बैठक में दुर्गा प्रसाद पटेल ने कहा पंचायत चुनाव में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें जीता कर बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करना है।जो भी साथी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं वे लोग पार्टी की विचार धारा को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के साथ सक्रिय सदस्य बनाने का काम करे। 2 जुलाई 2025 को होने वाले डॉक्टर साहब के जन्म जयंती पर लखनऊ में प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करना है ।
इस मौके पर -जंग बहादुर पटेल, राममिलन पटेल, राम निहोर,शैलेंद्र वर्मा,अजय पटेल, संदीप, पंकज सत्य प्रकाश पटेल राजेश पटेल रामचंद्र मौर्य उदय पटेल जगदीश आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button