ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

(प्रतापगढ़ कुंडा।) नगर पंचायत मानिकपुर में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान से संबंधित अनेकों प्रोजेक्ट बनाकर उनकी व्याख्या की।कक्षा 9 के विद्यार्थी अभिषेक उपाध्याय ने सूक्ष्मदर्शी बनाकर बच्चों को इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।आदर्श मौर्य ने ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रोजेक्ट तैयार किया था।इसके माध्यम से उसने बताया कि हमें अपने पर्यावरण को हरा भरा रखना चाहिए वह पेड़ लगाना चाहिए। कक्षा 5 की विद्यार्थी मानस वर्मा ने हाइड्रोलिक प्रेशर प्रोजेक्ट तैयार किया था ।इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उसने यह बताने का प्रयास किया कि विज्ञान आज की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विज्ञान से हम दूर नहीं रह सकते।अनेक बच्चों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान की महत्ता को समझाया। स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा एवं राम मनोरथमिश्रा ने प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल एस के साहू शिक्षक गण चंदन सर, अथर्व, सर ,अनिल सर यासमीन ,रश्मि ,रितु ,राहुल सर,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button