ब्रेकिंग
गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि !
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कोतवाली पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम 

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कोतवाली पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम 

प्रतापगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बुधवार को कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन और कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राएं तुरंत 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और थाना कुंडा का सीयूजी नंबर 9454404115 भी साझा किया। साइबर एक्सपर्ट आनंद यादव ने ऑनलाइन फ्रॉड, फेक आईडी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने से बड़े अपराधों से बचा जा सकता है।महिला आरक्षी प्रिया शुक्ला, चांदनी, रश्मि और अनुराधा ने छात्राओं को छेड़खानी, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए, ताकि वे आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार और पुलिस द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शल विकास योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना है। इस अवसर पर पुलिस टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षित, सशक्त एवं स्वावलंबी जीवन के लिए जागरूक किया। स्कूल प्रबंधक शकील अहमद और प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button