ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली मानधाता में सुनी फरियादियों की समस्यायें

डीएम ने कोतवाली मांधाता में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का किया लोकार्पण

डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली मानधाता में सुनी फरियादियों की समस्यायें।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा कोतवाली मानधाता में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का लोकार्पण कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उसके उपरान्त जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली मानधाता में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करायें। थाना समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 22 शिकायतें राजस्व विभाग व 01 शिकायत पुलिस विभाग की मिली। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर राजस्व सम्बन्धित प्रकरणों का बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करें, किसी भी शिकायत को अनदेखा न करें और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button