ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

त्यौहार में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा-- एसपी।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये उनके सुख व समृद्धि की कामना की है।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि सभी लोग मिल जुलकर होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। होली यानी रंगों का त्यौहार खुशियों का त्यौहार हैं, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुॅचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। कीचड़ आदि किसी पर न फेके साथ ही मादक पदार्थो का सेवन भी न करें।

पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button