ब्रेकिंग
पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अजय राय ने सीएम योगी को बताया ‘कालनेमि’, भाजपा को घेरा

राहुल गांधी किसी के दबाव या बुलावे पर अयोध्या नहीं जाएंगे

​प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। एक क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने आए अजय राय ने सीएम योगी को ‘कालनेमि’ बताते हुए उन पर धर्म की आड़ में लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

​दरअसल, प्रतापगढ़ के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रियंका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान विवादित बयान दिया।

​अजय राय ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान को पूरे संन्यास समाज का अपमान बताते हुए भाजपा को ‘संन्यासी विरोधी’ सरकार करार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए राय ने उनकी तुलना पौराणिक पात्र ‘कालनेमि’ राक्षस से कर डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी से लेकर देश के तमाम मठों और परंपराओं को नुकसान पहुंचाने वाले योगी आदित्यनाथ धर्म की ओट में जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

​वहीं, राहुल गांधी के अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रुख न अपनाते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी के दबाव या बुलावे पर अयोध्या नहीं जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पूरी कांग्रेस ‘शिवभक्त’ है और पार्टी के लोग ‘हर-हर महादेव’ के साथ-साथ समय आने पर ‘जय श्री राम’ का उद्घोष भी करेंगे।

Ajay Rai on cm yogi

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button