ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 408 हिन्दु जोड़े व 05 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

नव दांपत्य जोड़ों को सांसद, विधायक, जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों ने दिया आर्शीवाद

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एटीएल ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 413 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 408 हिन्दू जोड़े एवं 05 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद प्रतापगढ़ एस0पी0 पटेल, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी जी के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, सांसद के प्रतिनिधि बी एल पटेल, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि राय साहब, विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य सहित अन्य अतिथियों ने सम्मिलित होकर नव दांपत्य जोड़ों को आर्शीवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद प्रतापगढ़ एस0पी0 पटेल ने कहा कि गरीब पुत्रियों की विवाह के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान सावित हो रही है इसके लिये मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है, मुख्यमंत्री जी ने बहुत अच्छी सोच का परिचय दिया जिसमें हर वर्ग के लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ मिल रहा है, सामूहिक विवाह कार्यक्रम का इतना बड़ा आयोजन एक सरकार ही करा सकती है। सांसद जी ने सभी नव दांपत्य जोड़ों को आर्शीवाद दिया। विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सभी जोड़ो को बधाई देते हुये समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि एक तरफ जहां कई वर्ष के बाद एक ऐसा शुभ अवसर आया है जहां पावन तीर्थ प्रयागराज की धरती पर महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वहीं ऐसे शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है यह निःसन्देह बहुत ही शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री की सोच है कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाये जिसमें सामूहिक रूप से समस्त शास्त्रीय पद्धति से चाहे जिस धर्म के लोग हो का विवाह उनके शास्त्रीय विधि से करायी जाये। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत सभी जोड़ो को विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नव दांपत्य जोड़े एक नये चरण में प्रवेश कर रहे है, सभी जोड़े खुशहाली के साथ रहे। उन्होने सभी नव दांपत्य जोड़ो को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा 51000 रूपये की धनराशि खर्च की जाती है जिसमें 35 हजार रूपये लड़की के खाते में, 10 हजार का श्रंगार, ज्वेलरी ,कपड़ों, बर्तन पर खर्च किये जाते हैं व 6 हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

एटीएल ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड आसपुर देवसरा के 38, बाबा बेलखरनाथधाम के 19, पट्टी के 24, मंगरौरा के 27, सदर के 19, मानधाता के 49, सण्ड़वा चन्द्रिका के 22, गौरा के 15, शिवगढ़ के 11, लालगंज के 20, सांगीपुर के 24, रामपुर संग्रामगढ़ के 14, लक्ष्मणपुर के 34, बिहार के 10, बाबागंज के 12, कुण्डा के 27, कालाकांकर के 31 जोड़ो व समस्त नगर पंचायत के 17 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ शादी सम्पन्न करायी गयी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उपरान्त सभी जोड़ो व उनके परिवार लोगों ने भोजन ग्रहण किया और अपने-अपने घरों से लिये प्रस्थान किये। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी कृष्ण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी सरोज सहित डा0 विन्ध्याचल सिंह आदि सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button