ब्रेकिंग
बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी  
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय

निर्णायक मंडल पर विशेष तैयारी कि जिम्मेदारी

निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट

सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डो में प्रतियोगिता का आयोजन

दिनांक 22 प्रतापगढ़। अजगरा महान संवाद-2026 ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता के सफल, पारदर्शी और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय सभागार में खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड से एक प्रतिभागी का चयन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस तरह प्रथम चरण में जनपद के कुल 1,427 प्रतिभागियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद 29 एवं 30 अगस्त को 17 विकासखंडों और 19 नगरीय निकायों के स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 36 विजेताओं का चयन किया जाएगा। 2 एवं 3 सितंबर को चार जोनल महासंवाद में 16 प्रतिभागी तथा 5 सितंबर को जिला स्तरीय महासंवाद में आठ प्रतिभागियों का चयन होगा। अंतिम आठ प्रतिभागियों का 6 से 16 सितंबर तक सार्वजनिक परिचय एवं तैयारी कराई जाएगी, जबकि 17 सितंबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रतिभागियों का चयन केवल औपचारिकता के लिए न किया जाए। तार्किक क्षमता, ज्ञान, चिंतनशीलता और संवाद-कौशल को चयन का प्रमुख आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर तर्क और प्रभावी ढंग से अपने विचार रखने वाले प्रतिभागियों को आगे आने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सुविधानुसार उपयुक्त संवाद स्थल का चयन कर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल पूरी तरह निष्पक्ष और संदेह से परे होना चाहिए। निर्णायकों के चयन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे प्रतिभागियों और कार्यक्रम की गतिविधियों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। उन्होंने पूरे आयोजन का अनिवार्य रूप से डॉक्यूमेंटेशन कराने तथा कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों से फीडबैक फॉर्म भरवाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ में प्रतिभाग करने के लिए न तो किसी शैक्षिक योग्यता की बाध्यता है और न ही आयु सीमा निर्धारित की गई है। समाज के सभी वर्गों के लोग निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित निर्धारित प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक लोग संबंधित विकासखंड कार्यालय, नगर पालिका अथवा नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन में अधिकतम जनभागीदारी के साथ पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button