ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
Global भारत न्यूज़प्रयागराज

श्रृंग्वेरपुर को तहसील बनाने की मांग पकड़ रही जोर

सीएम के 3 अप्रैल के दौरे पर मांग करेंगे स्थानीय लोग

श्रृंग्वेरपुर को तहसील बनाने की मांग पकड़ रही जोर सौपा ज्ञापन

सीएम के 3 अप्रैल के दौरे पर मांग करेंगे स्थानीय लोग

प्रयागराज, श्रृंग्वेरपुर धाम को अब तहसील बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लालगोपालगंज व्यापार मंडल और भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बैठक कर इस गंभीर विषय पर सीएम के सामने मांग उठाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। तहसील मुख्यालय बनने से जहाँ श्रृंगवेरपुर को एक और नई पहचान मिलेगी वहीं हजारों लोगों को तहसील मुख्यालय सोराव जाने से मुक्ति मिलेगी।

बताते चलें की योगी सरकार मे इस पौराणिक स्थल का जोरदार विकास किया गया है। वहीं बगल से गुजर रहे राम वन गमन मार्ग से अब इसे और भी सुगमता और प्रसिद्धि मिलेगी। इसी को देखते हुए लोगों का कहना है की अब श्रृंग्वेरपुर धाम को प्रयागराज जनपद की एक और तहसील जे रूप मे घोषित करके जन मानस की भावनाओं का सम्मान करे सरकार।

योगी आदित्यनाथ जी के श्रृंगवेरपुरधाम आगमन पर एक कार्यशाला शक्ति केन्द्र मंसूरा बाद मे विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमे ये निर्णय लिया गया की अब इस जन हितैषी मांग को सीएम योगी तक पहुचाने का काम किया जाये। कार्यशाला मे मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जगदीश पटेल, प्रदीप केसरवानी, विनोद ओझा, दिलीप केसरवानी, अवधेश मिश्र, दिलीप माली, शिव शंकर पाण्डेय, प्रेम मिश्र, मुनीम अग्रवाल, राधेश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button