ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
Global भारत न्यूज़अपराधप्रयागराज

फार्मेसी कालेज के प्रबंधक की गुंडई का विडिओ हुआ वायरल

एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर जानकारी लेने गये छात्र की पिटाई, कालेज के रजिस्ट्रेशन न होने की बात पर भड़का प्रबंधक

फार्मेसी कालेज के प्रबंधक की गुंडई का विडिओ हुआ वायरल

एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर जानकारी लेने गये छात्र की पिटाई, कालेज के रजिस्ट्रेशन न होने की बात पर भड़का प्रबंधक

प्रयागराज, नबाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी स्थित सत्यम शिवम शुभम फार्मेसी कालेज के प्रबंधक संजय शुक्ला का छात्र के साथ मारपीट करने का वीडीओ सोशल मीडिआ पर धूम मचा रहा है। कालेज प्रबंधक के इस तरह से गुंडई करने के वीडीओ पर लोग जमकर मजा लेकर देख रहे है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरी स्थित इस फार्मेसी कालेज मे बी फार्मा की पढ़ाई करवाई जाती है।

 

क्या है पूरा मामला जिस पर हुआ विवाद

वायरल वीडियो में जो गुंडई करते और छात्र को मारते नजर आ रहे हैं, वह इसके प्रबंधक संजय शुक्ला हैं, प्रयागराज के टिकरी में सत्यम शिवम शुभम फॉर्मेसी कॉलेज है और लोग बताते है की सरहंग किस्म के संजय शुक्ला अपने आगे किसी की नही सुनते है। छात्र को पीटने वाले प्रबंधक महोदय इलाके में बदनाम हैं, छात्र तो और भी आरोप लगाते है जो इनके निजी जीवन के पहलु है उससे किसी को क्या लेना है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला तब बिगड़ गया जब बी-फॉर्मा फर्स्ट ईयर के छात्र अपनी बात रखने इनके पास गए थे, क्योंकि छात्रों को लगता है की उनके साथ धोखा हुआ है। तीन दिन बाद 16 मई से उनकी परीक्षा है लेकिन एडमिट कार्ड ही नहीं डाउनलोड हो रहा। छात्रों को लग रहा है कि छात्रों का AKTU में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है। जैसे ही इस विषय पर छात्रों ने बात करना चाहा तो संजय हमलावर हो उठा और एक छात्र को थप्पड़ से पीटने लगा। बताते चलें की बीते वर्ष शांतिपुरम मे इसी तरह की घटना हुयी थी जिसमे छात्रों के साथ धोखा हुआ था। इन्ही बातों को लेकर छात्रों के मन मे असुरक्षा की भावना बनी हुयी है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button