ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पेयजल की समीक्षा में डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों की लगायी जमकर क्लास

किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी-- डीएम।

पेयजल की समीक्षा में डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों की लगायी जमकर क्लास

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन सभागार में पेयजल के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीएम ने पेयजल के सम्बन्ध में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों और उसके अनुपालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में पाया गया कि इण्डिया मार्का हैण्डपम्प के रिबोर एवं मरम्मत के कार्यो को कराये जाने से गर्मी के दृष्टिगत आम जनमानस की पानी की समस्या दूर हुई जिस पर सन्तुष्टि व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि जो भी अवशेष हैण्डपम्प रिबोर एवं मरम्मत योग्य है उन्हें जल्द से जल्द करा लिया जाये। उन्होने कहा कि हैण्डपम्प के मरम्मत एवं रिबोर के सम्बन्ध में जो भी जनसामान्य द्वारा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हो उसकी जांच कराकर यथाशीघ्र मरम्मत/रिबोर का कार्य कराया जाये। उन्होने कहा कि यदि हैण्डमप के रिबोर एवं मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

जनपद में सर्वे के दौरान 6708 कुयें पाये गये थे जिसमें से 89 कुओं पर साफ-सफाई, जीर्णोद्धार के कार्य कराये जा रहे है। डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक राजस्व ग्रामों में जो भी धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों पर कुयें है उनमें से एक कुओं का उनका चिन्हांकन कराकर जीर्णोद्धार करायें जिससे शादी-विवाह आदि के प्रयोजन हेतु उसका उपयोग किया जा सके। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में जो कुयें उपयोग में नही है उनको रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु चिन्हित करें और इस्टीमेट बनाकर जिला विकास अधिकारी के माध्यम से परीक्षण कराकर सावधानीपूर्वक रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य कराये जाये और यह सुनिश्चित करें कि दूषित पानी न जाने पाये।

डीएम ने निर्देशित किया कि अभी तक जिन अवशेष तालाबों में पानी नही भरा गया है उनमें यथाशीघ्र पानी भराना सुनिश्चित करें, यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने ब्लाक परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये एक वाटर कूलर अवश्य लगवायें। जल निगम की पेयजल परियोजनाओं के सम्बन्ध में समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें ग्रामसभाओं में लोगों के घरों तक पानी जा रहा है कि नही, टोटी लगी है की नहीं, पाइप लिकेज आदि से सम्बन्धित रिपोर्ट 15 दिन के अन्दर निर्धारित फार्मेट पर अवश्य उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि पेयजल के दृष्टिगत जहां पर खारा पानी है वहां के नजदीक ग्राम पंचायत में खारा पानी न हो वहां से पानी की सप्लाई हेतु प्लान बनाकर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करायें। पेयजल योजनाओं में जहां पर भूमि विवाद है वहां के सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद का निस्तारण जल्द से जल्द करायें जिससे परियोजनायें पूर्ण हो सके। बैठक के दौरान डीएम ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों की क्लास लगाते हुये यह जानकारी ली कि उनके द्वारा दिन में क्या-क्या कार्य किये गये तो कोई भी खण्ड विकास अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यो का एक रोस्टर बना दिया जाये जिससे रोस्टर के अनुसार सभी बीडीओ कार्य करें और प्रतिदिन उसकी की सूचना उपलब्ध करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button