ब्रेकिंग
एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

भू-माफियाओं ने पाट लिया नाला, ग्रामीणों ने की शिकायत

जल निकासी अवरुद्ध कई गांव आएंगे बाढ़ की जद मे

भू-माफियाओं ने पाट लिया नाला, ग्रामीणों ने की शिकायत

 

दशकों पुराने नाले को भाठने से बिगड़ेगी कई गांवों की हालत बारिश मे होगी समस्या, ड्रेनेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने कि तैयारी मे है विभाग

 

प्रयागराज, जनपद के ललगोपालगंज से लगा हुआ कठौवा पुल के पास नाले के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। भूमाफियाओं की निगाह सड़क से लगी करोड़ो की भूमि पर थी जिसे देखते देखते कब्जे मे कर रहे है। लगता है कि नाला सिर्फ कागजो मे रह जायेगा लेकिन समय रहते कार्यवाई न हुयी तो आने वाली बारिश कई गाँवो के लिए काल साबित हो सकती है। क्योंकि इसी नाले से बारिश का पानी निकलता है लेकिन जब नाला नही रहेगा तो भारी बारिश मे बाढ़ का पानी समस्या बनेगा इसमे कोई संदेह नही है। लखनऊ हाईवे पर स्थित नाला को भू-माफियाओं ने पाट कर कब्जा कर लिया है। उस पूरी भूमि के इर्द-गिर्द बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री से शिकायत की। इस मामले में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पांच लोगों के खिलाफ ड्रेनेज एक्ट के तहत कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। शिकायतकर्ता व आरोपी का विवादित मामला भी है। जिसको दिष्टगत रखते हुए उप जिलाधिकारी सोरांव को पत्र भेजा गया है। साथ ही मुकदमा पंजीकृत करने के लिए संबंधित थाने को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

बता दे कि लालगोपालगंज क्षेत्र के कठौआ पुल स्थित प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से विसहिया ड्रेन नाला निकला हुआ है। जिसमें बरसात के दिनों में हजारों गांवों का पानी इसी नाला में आकर गिरता है। मामले को लेकर सत्यनारायण तिवारी, लाल बहादुर, संजय, अभिनव, धीरेंद्र यादव, पंकज आदि लोगों ने इसकी लिखित शिकायत संबंधित अधिकारी एवं मुख्यमंत्री से करते हुए आरोप लगाया है कि भू-माफिया द्वारा सरकारी नाला को पाट लिया गया है। जिससे बरसात के दिनों में लोगों के लिए मुसीबत का सबक बन जाएगा।

उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सिंचाई विभाग ने मामले को संज्ञान लेते हुए पांच लोगों के खिलाफ ड्रेनेज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी कर रहा है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button