ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अर्जुन बस्ती में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान सुभाष जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र मिश्रा ने किया।

अर्जुन बस्ती में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 12 अक्टूबर।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान सुभाष जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र मिश्रा ने किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ नगर के अर्जुन बस्ती में शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन व पथ संचलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विभाग कार्यवाह हरीश जी उपस्थित रहे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान सुभाष जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है इस यात्रा में संघ ने समाज को परिष्कृत करने के लिए विविध प्रकार के उपक्रम किए।

उन्होंने कहा कि वास्तव में हिमालय के दक्षिण में बसा हुआ यह राष्ट्र पूरे विश्व को शैक्षिक दृष्टि से एवं आध्यात्मिक दृष्टि से तथा तकनीकी दृष्टि से प्राचीन काल से ही दिशा देने का काम करता रहा है। यही नहीं हिंदुस्तान का वैदिक कालीन विचार व इसके पूर्व के कॉल खंडो में भी ऋषियों ने मुनियों ने देशकाल परिस्थिति के अनुसार राष्ट्र की उन्नति में अग्रणी भूमिका निभाई है।

आज पूरी दुनिया में जहां भी हिंदू समाज व भारतीय लोग निवास करते हैं संघ का शताब्दी वर्ष हिंदुओं की एकजुटता की गांठ को मजबूत करने के लिए एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी समय में भारत पूरी दुनिया का गुरु था। भारत ने ही पूरे विश्व को शून्य और रेखा गणित देकर समृद्ध किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संकल्पना का एकमात्र उद्देश्य मानव मात्र का कल्याण रहा है। विगत के कॉल खंडो में हिंदू समाज विभिन्न जातियों में बिखरा हुआ था जिसका कारण था कि हमारा देश हजारों वर्ष तक पराधीनता की वेड़ियो में जकड़ा रहा।

इन्हीं कारणों से डॉक्टर हेडगेवार जी ने संघ की शाखा चलाने का निर्णय लिया। जिसका उद्देश्य था भारतीय संस्कृति के अनुसार एवं भारतीय वातावरण के अनुसार व्यक्ति का निर्माण हो सके तभी देश और राष्ट्र की उन्नति संभव है।

विजयदशमी उत्सव पर बोलते हुए आगे उन्होंने कहा कि भगवान राम की विजय धर्म की विजय थी। भगवान राम की विजय सत्य की विजय थी और संगठित शक्ति की विजय थी। भगवान राम की सेना में एक अच्छा नियोजन था जिसके कारण रावण का संघार किया।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर हेडगेवार ने इतिहास का अवलोकन किया था और उन्होंने यह सोचा कि देश कभी पराधीन ना हो इसलिए हमें हिंदू समाज के संगठन की आवश्यकता है यही कारण है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई।

संघ का उद्देश्य है धर्म की जय हो यानी भारत के रहने वाले लोग धर्म के अनुसार अपनी संस्कृति के अनुसार अपना आचरण करेंगे और आलस्य को त्याग कर ,सत्य के मार्ग पर चलना और सब के हित का चिंतन करना तभी विश्व का कल्याण हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिना की भावना सभी के मन मस्तिष्क में होनी चाहिए। इसलिए हमें व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ना चाहिए तभी हम भारत के वैभव को स्थापित कर सकते हैं।

शताब्दी वर्ष में नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन ,सामाजिक समरसता ,पर्यावरण तथा स्व का जागरण जैसे विषयों को लेकर हमे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह हेमंत कुमार , विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडे, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह अंकित, सुमित, राजाजी,सतीश जी, राघवेंद्र सिंह, सदर विधायक राजेंद्रमौर्य, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजेश जायसवाल, दिनेश, जिला कार्यवाहिका का प्रिया त्रिपाठी, विभा शुक्ला, काजल शिल्पकार, राजजी, धीरज, अनुराग मिश्रा, आशीष शुक्ला विजय, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button