ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक...
Uncategorized

प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: भैंस से टकराई वाराणसी-देहरादून जनता ट्रेन

भैंस के ट्रेन के चक्के में फंस जाने के कारण रेल मार्ग लगभग सवा घंटे तक बाधित रहा

प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: भैंस से टकराई वाराणसी-देहरादून जनता ट्रेन

प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब वाराणसी से देहरादून जा रही जनता ट्रेन नंबर 15119 दादूपुर रेलवे स्टेशन और पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के बीच एक भैंस से टकरा गई। इस हादसे में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ।

सवा घंटे तक बाधित रहा रेल मार्ग

भैंस के ट्रेन के चक्के में फंस जाने के कारण रेल मार्ग लगभग सवा घंटे तक बाधित रहा। ट्रेन को पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने में एक घंटा 15 मिनट की देरी हुई। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें पंजाब मेल ट्रेन भी शामिल है, जिसे मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन दादूपुर में एक घंटे तक रोका गया।

इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने बहाल किया रेल मार्ग

इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंस के शव को ट्रेन से बाहर निकाला, जिसके बाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। इस घटना के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है ।

Pratapgarh Train accident
Janta express Train accident

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button