ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश,जलाया गया पाकिस्तान का झंडा

अधिवक्ता संगठन कल मनाएगा काला दिवस

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश,जलाया गया पाकिस्तान का झंडा,

अधिवक्ता संगठन कल मनाएगा काला दिवस

प्रतापगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रूरल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संकट मोचन धाम कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर आतंकवाद का पुतला बनाया। पुतला बनाए जाने के पश्चात सैकड़ो अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तथा राजा भैया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला कलेक्ट्रेट होते हुए अधिवक्ताओं का जुलूस अंबेडकर चौराहा पर पहुंचा।अंबेडकर चौराहे पर पहुंचने के बाद अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान देश के झंडे को फूकने के बाद अधिवक्ताओं ने आतंकवाद के पुतले का दहन किया।दहन करने के बाद रूरल बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ व अधिवक्ताओं की आमसभा कलेक्ट्रेट स्थित संकट मोचन धाम पर हुई आमसभा की अध्यक्षता मुक्कू ओझा ने किया,संबोधन में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालपोश रहा है जिस पर आतंकवादी ने पहलगाम में धर्म पूछ कर निर्दोष लोग के ऊपर हमला किया उससे यह साबित होता है आतंकवाद का संरक्षण पाकिस्तान के द्वारा किया जा रहा है, ओझा ने पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के बयान का समर्थन किया आम सभा में उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद खत्म करने के लिए पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए और पाकिस्तान देश पर भारतीय तिरंगा फहरा दें।

आमसभा में जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्रा जेपी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी और रूरल बार के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा, मुनीर अहमद एडवोकेट, सरदूलहक ,विनय सिंह, दिवाकर सिंह ,अशोक सिंह, दीपेंद्र सिंह दीपू ,मंडल प्रभारी प्रयागराज अनुज सिंह, गौरव तिवारी,अंकज सिंह मुकेश ओझा,शक्ति सिंह,शिवम सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,आशीष श्रीवास्तव,प्रवीन चतुर्वेदी अनिल तिवारी,उत्तम सिंह ,दीपक उपाध्यक्ष, पी डी दुबे ,प्रीतम शुक्ला,जितेंद्र सिंह ,भोले ,पवन मिश्रा ,कविता मिश्रा,विजयकांत मिश्रा उपस्थित रहे। आम सभा का संचालन रूरल बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया आमसभा में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि कल 25 अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button