ब्रेकिंग
18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा...
उत्तरप्रदेशधार्मिकप्रतापगढ़

मकर संक्रांति पर महाकुंभ यात्रियों व राहगीरों को बंटा खिचड़ी प्रसाद,

महाकुंभ के लिए जा रहे स्नानार्थी एवं अयोध्या जाने वाले राम भक्त भी प्रसाद प्राप्त किए।

मकर संक्रांति पर महाकुंभ यात्रियों व राहगीरों को बंटा खिचड़ी प्रसाद, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य रहे मौजूद।

प्रतापगढ़। नगर के बाबागंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आने जाने वालों के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

खिचड़ी प्रसाद का वितरण शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विधायक राजेंद्र मौर्य श्रद्धालुओं को अपने हाथों से खिचड़ी परोस कर खिलाया। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य देवता को अर्पण का पर्व है। सनातन धर्म के इस खिचड़ी आयोजन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोग शामिल होकर परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में अन्न दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। महाकुंभ के लिए जा रहे स्नानार्थी एवं अयोध्या जाने वाले राम भक्त भी प्रसाद प्राप्त किए। तीन घंटे तक चले इस खिचड़ी प्रसाद वितरण के दौरान कई लोगों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य, अभिषेक,पूर्व सभासद सिद्धार्थ सिंह,विजय मौर्य, शिक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार परितोष मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी, रमेश रामनाथ यादव, राज नारायण शुक्ला “राजन”, राजेंद्र पांडेय, संजय द्विवेदी, वरिष्ठ छायाकार विनय पाठक, प्रवीण यादव, सुमित मिश्रा, महेंद्र कुमार शर्मा, अरूण ग्रोवर, प्रदीप मिश्र, राज, मानवेंद्र, लिटिल गुप्ता, पिंटू केसरवानी, राय साहब, डॉ जिया, हरिकेश प्रजापति, राज अग्रवाल, अंबार आदि सहयोगी की भूमिका में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button