ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली मिलन समारोह: न्यायाधीश -दिवानी न्यायालय कुंडा के परिसर में सिविल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह कुंडा। दिवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नीरज तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिलाजज अब्दुल शाहिद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी, एसीजेएम अनुपम दुबे, सिविल ज़ज सिद्धार्थ शेखर सिंह समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिवक्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नीरज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता का प्रतीक होता हैं। इसमें तो लोग विभिन्न रंगों में आते हैं, लेकिन जाते समय एक रंग में रंग जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों की मांग पर उनकी समस्याओं का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री घनश्याम शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, सत्य नारायण पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर पांडेय, विवेक पाल, रजनीश शुक्ला, ऋतुराज तिवारी वीरू, अमित तिवारी, शुभम शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र पाल, सुनील कुमार पांडे, धीरेंद्र मिश्रा, सतीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, महेश कुमार पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, पवन पाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

(प्रतापगढ़ कुंडा।) दिवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नीरज तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिलाजज अब्दुल शाहिद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी, एसीजेएम अनुपम दुबे, सिविल ज़ज सिद्धार्थ शेखर सिंह समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिवक्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नीरज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता का प्रतीक होता हैं। इसमें तो लोग विभिन्न रंगों में आते हैं, लेकिन जाते समय एक रंग में रंग जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों की मांग पर उनकी समस्याओं का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री घनश्याम शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, सत्य नारायण पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर पांडेय, विवेक पाल, रजनीश शुक्ला, ऋतुराज तिवारी वीरू, अमित तिवारी, शुभम शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र पाल, सुनील कुमार पांडे, धीरेंद्र मिश्रा, सतीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, महेश कुमार पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, पवन पाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button