ब्रेकिंग
मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम एमडी पीजी कालेज प्रतापगढ़ में नारी शक्ति वंदन अभियान को सांस्कृतिक तथा वैचारिक समर्थन प्रदान करने एवं इसके प्रति जन जागरण हेतु आयोजित किया गया।

लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 20 अप्रैल।

यह कार्यक्रम एमडी पीजी कालेज प्रतापगढ़ में नारी शक्ति वंदन अभियान को सांस्कृतिक तथा वैचारिक समर्थन प्रदान करने एवं इसके प्रति जन जागरण हेतु आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डा० शिवानी मातनहेलिया ने अपने साथी कलाकारों, विशेष रूप से सुश्री लक्ष्मी देवी के साथ, नारी सशक्तिकरण से संबंधित गीतों की विशेष प्रस्तुति की। स्त्री के शौर्य व साहस की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित सुभद्रा कुमारी चौहान की अमर रचना “खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी” की सांगीतिक प्रस्तुति की गई।

इसी के साथ “वंदे मातरम्” के ओजस्वी पूर्ण गायन को सभी की विशेष सराहना प्राप्त हुई।

इस अवसर पर प्रतापगढ़ की 11 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों द्वारा समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे नाम ये हैं – 1. श्रीमती अरुणा केसरवानी (एक्यूप्रेशर थैरेपी व महिला सशक्तिकरण), 2. श्रीमती अनुभा पाण्डेय (बाल शिक्षा), 3. श्रीमती प्रियंका राज (जूडो कराटे व स्त्री सुरक्षा), 4. श्रीमती सुधा तुलस्यान (व्यवसाय), 5. श्रीमती श्रद्धा सिंह (योग व महिला सहायता प्रकोष्ठ), 6. सुश्री पूजा मंधान (अबेकस प्रशिक्षण), 7. डॉ. शशि प्रभा गुप्ता (स्त्री स्वास्थ्य), 8. डॉ. पूनम सिंह (स्त्री शिक्षा), 9. श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा (संगीत शिक्षण), 10. प्रोफेसर किरन मिश्रा (विज्ञान शिक्षा), 11. श्रीमती सोनिया गुप्ता (स्त्री अधिकार व अधिवक्ता)।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी जी, प्रतापगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश जी, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार मिश्र जी, प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव जी, संस्कार भारती प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री शिशिर खरे, वरिष्ठ पत्रकार व अंग्रेज़ी के प्रोफेसर डॉ शक्ति कुमार पाण्डेय जी, वरिष्ठ शिक्षाविद व प्राचीन इतिहास के प्रोफेसर डॉ बृजभान सिंह, जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती निधि मातनहेलिया, ट्रस्ट के युवा मंच के संयोजक श्री नीरज अग्रहरि, अनेक विद्वान शिक्षक गण, आमंत्रित मातृशक्तियां व अतिथि गण तथा युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button