ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पीड़ित के घर पहुंचे राजा भैया मृतक के परिवार को एक लाख की सहायता

दुख की घड़ी में हर संभव मदद का ऐलान घायलों को लाकर इलाज कराएगी जनसत्ता दल, ग्रामीणों ने कहा ये है हमारे मुखिया सांसद तो सिर्फ राजनीति करने आए थे

पीड़ित के घर पहुंचे राजा भैया मृतक के परिवार को एक लाख की सहायता

दुख की घड़ी में हर संभव मदद का ऐलान घायलों को लाकर इलाज कराएगी जनसत्ता दल, ग्रामीणों ने कहा ये है हमारे मुखिया सांसद तो सिर्फ राजनीति करने आए थे

प्रतापगढ़, कुंडा विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों की हरियाणा में बाढ़ में हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया था। पीड़ित परिवार के आंसू पोछने राजा भैया आज उनके गांव पहुंचे थे। राजा भैया ने एक तरह एक लाख की आर्थिक मदद किया वहीं घायलों के संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा से गांव में उनकी दरियादिली की प्रशंसा हो उठी।
बताते चलें कि बूढ़ेपुर गांव के कुछ लोग हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में रोजी कमाने के लिए गए हुए थे। हाल ही में आई जल प्रलय में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे जिनका वहीं पर इलाज चल रहा है। सूचना पाकर राजा भैया आज उनके गांव पहुंचे और पार्टी कोष से उन्हें 1 लाख रु का चेक सौंपा और कहा कि सभी घायलों को हरियाणा से लाकर लखनऊ में इलाज कराया जायेगा।


अपने नेता और उनका स्नेह पाकर लोग द्रवित होकर कहने लगे कि दो दिन पहले सपा सांसद आए थे और सहायता के नाम पर निधि का रोना रोकर चले गए जबकि मृतक उनके समाज के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके परिवार के मुखिया राजा भैया ने बिना कहे अपनों की पीड़ा समझ गए और सहायता करने दौड़े आए। शायद इसी प्रेम वर्षा के चलते राजा भैया 3 दशक से राजनीति के अजेय योद्धा बने हुए है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button