ब्रेकिंग
अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित की गईं। विधायक जी नें गाई कजरी! पूर्व आयुक्त के साथ दिया गुड़िया सम्मान आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट

डीएम नें जिले में दिए निर्देश, हर गाँव और वार्ड में डिबेट से निकलेंगे सुपर एट

रिपोर्ट : डी के शर्मा 

प्रतापगढ़ 19 अगस्त : जनपद के पौराणिक मान्यताओं में यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थली अजगरा में महोत्सव को इस बार मूल चिंतन संवाद से जोड़ने कि योजना बनाई गई है।

Oplus_131072

मूल चिंतन है आयोजन 

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय नें जिले कि पौराणिक धरोहर यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थली पर इस बार एक स्पेशल इवेंट के रूप में द ग्रेट अजगरा डिबेट के आयोजन कि योजना बनाई है। जिसे उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए सार्वजनिक किया और बताया कि उक्त स्थल पर मेला लगा, कार्यक्रम हुए किंतु मूल विषय चिंतन से दूर है। इसलिए इस बार द ग्रेट अजगरा डिबेट का आयोजन होगा।

Oplus_131072

चयन प्रक्रिया में चयनित होंगे डिबेटर्स 

जिसमें जिले के सभी 17 विकास खंडो के 1148 ग्राम पंचायतों एवं 19 नगर निकायों के 279 वार्डो में हुए डिबेट से निकल कर सुपर 8 द ग्रेट अजगरा डिबेट के प्रतिभागी होंगे। जिन्हें जनपद में एक पहचान दिलाए जाने के उद्देश्य से रोड शो /मार्च का आयोजन होगा। आयोजन कि तैयारियां शुरू हो चुकी है। 24 अगस्त से योजना मुलाबिक ग्राम पंचायतों में स्वतंत्र रूप से प्रतिभागी चयन प्रक्रिया से आयोजन कि शुरुआत होगी और 26 अगस्त तक चलेगी। जिसके बाद विकास खंड एवं नगर निकाय स्तर पर चयन प्रक्रिया 29एवं 30 अगस्त को डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिससे चयनित 36 डिबेटर्स ज़ोनल डिबेट प्रक्रिया में हिस्सेदारी के तहत 2 एवं 3 सितम्बर को डिबेट करेंगे और 16 डिबेटर्स को जिला स्तरीय महासंवाद में प्रतिभाग कराते हुए द 8 सुपर डिबेट चयनित किए जाएंगे। जिन्हें सेलिब्रिटी कि तरह जिले में मार्च अथवा रोड शो करते हुए पहचान दिलाई जाएगी। जिसके बाद आयोजित 15 सितंबर से 17सितंबर के महोत्सव में 17 सितंबर को द ग्रेट अजगरा डिबेट में सुपर एट प्रतिभागी यक्ष प्रश्न का ज़बाब देंगे। प्रतिभागियों में 3 को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Oplus_131072

  निरझर प्रतापगढ़ी को विशेष सम्मान उनकी उक्त पौराणिक विरासत के संयोजन के लिए दिए जाने हेतु जिलाधिकारी नें शासन से वकालत कि है।

Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button