ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशधार्मिकप्रतापगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया मकर उत्सव पर्व

समाज को प्रकाश और आशा की ओर ले जाने वाला पर्व है मकर संक्रांति -- संतोष

समाज को प्रकाश और आशा की ओर ले जाने वाला पर्व है मकर संक्रांति — संतोष ।।

प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम खण्ड के शांति आदर्श विद्यालय निकेतन सराय गनई में 14 जनवरी, मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकरसंक्रांति उत्सव मनाया गया।इस मौके पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,जिला प्रचार प्रमुख अंकुर जी,जिला घुमंतू कार्य प्रमुख संतोष ,खंड कार्यवाह अजय प्रताप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत बहादुर सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला घुमंतू कार्य संयोजक संतोष ने मकर संक्रांति उत्सव की महत्ता के विषय में वृहद जानकारी देते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य नारायण मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण प्रारंभ होता है। मकर संक्रांति का दिन देवताओं की सुबह का दिन कहा जाता है। इस दिन वातावरण में ऊष्मा बढ़ने लगती है। यह त्यौहार समाज को प्रकाश और आशा की ओर ले जाने वाला पर्व है।

सहभोज के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि समाज से छुआछूत और रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता और स्वाभिमान को जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। सहभोज द्वारा परस्पर एक साथ बैठकर खिचड़ी खाकर एकसूत्र में हम बंधने का संकल्प लेते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह खंड कार्यवाह शिवेंद्र , समरसता प्रमुख अजीत सिंह ,अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज ,मदन सिंह, भाजपा नेता आलोक पांडेय,विभाग अभिलेख प्रमुख विपिन,श्रवण शर्मा, रमेश भास्कर ,कृष्ण प्रताप सिंह ,पप्पू यादव, मोतीलाल विश्वकर्मा ,राम सुंदर यादव, मोतीलाल सरोज, मोतीलाल गुप्ता ,वीरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार, हितेश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, हरिलाल, विपिन सिंह ,बृजेंद्र सिंह राजदेव पांडे ,तीर्थराज सरोज,भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button