ब्रेकिंग
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एडीजे सुमित पवार ने 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया

प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 10 मई 2025 राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में बैंक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार द्वारा बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक बैंक ऋण से संबंधित वादो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक ऋण से संबंधित वाद के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा संबंधित थानों के माध्यम से व्यक्तियों को नोटिस भेजी जा रही है,नोटिस प्राप्त करने के उपरांत वह 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय में संपर्क कर अपने बैंक ऋण से संबंधित वाद का निस्तारण करा कर ऋण से सदैव के लिए छुटकारा पा सकते हैं। बैठक में एलडीएम गोपाल शेखर झा सहित बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button