ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संगम में डुबकी लगाई।

उन्होनें कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हर छठवें और बारहवें वर्ष पर सैकड़ो वर्षो से होता आ रहा है। सरकार चाहे जिसकी रही हो आम श्रद्धालुओं के लिए सभी ने समुचित व्यवस्थाओं को ही प्राथमिकता दी जाती है।

प्रमोद तिवारी ने संगम में लगायी डुबकी, राष्ट्र एवं समाज के लोकमंगल की किया प्रार्थना।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 27 जनवरी।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में पवित्र संगम स्नान किया और राष्ट्र तथा समाज के लोकमंगल की प्रार्थना की।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ उनकी छोटी सुपुत्री प्रोफेसर डॉ. विजयश्री सोना भी संगम स्नान करने पहुंची।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होने कहा कि सरकार और प्रशासन को महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं को संगम स्नान तथा दर्शन पूजन के लिए सुविधाओं और प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होनें कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हर छठवें और बारहवें वर्ष पर सैकड़ो वर्षो से होता आ रहा है। सरकार चाहे जिसकी रही हो बिना राजनीतिक ढ़िढोरा पीटे आम श्रद्धालुओं के लिए सभी ने समुचित व्यवस्थाओं को ही प्राथमिकता दी जाती है।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सादगी के साथ आम श्रद्धालुओं के बीच संगम स्नान किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संगम में अपनी छोटी बेटी प्रो. डॉ. विजयश्री सोना के साथ स्नान किया। संगम स्नान कर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने धर्मगुरूओं से भी मुलाकात किया।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के संगम स्नान व दर्शन पूजन की जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में दी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button