ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

यत्र तत्र सर्वत्र सर्वमान्य है भारत की राष्ट्र भाषा हिन्दी – ओम प्रकाश

संगोष्ठी का आयोजन,पौध रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

संगोष्ठी का आयोजन,पौध रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

भारतीय भाषा अभियान द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। हमें अपनी मातृभाषा को शत प्रतिशत प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि यह यत्र तत्र सर्वत्र सर्वमान्य भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी,परंतु बहुत ऐसे अंग्रेजी शब्द हैं जिनका उपयोग हम हिंदी के रूप में करते हैं।उस अंग्रेजी शब्द का अर्थ हम हिंदी में नहीं जान पाते हैं। उक्त बातें गुरुवार को भारतीय भाषा अभियान द्वारा हिंदी पखवाड़ा अन्तर्गत कुण्डा इकाई द्वारा तहसील सभागार में हिंदी दिवस पर “जनता को जनता की भाषा में न्याय” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा थी,लेकिन वर्तमान समय में हिंदी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

हिंदी को केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भाषा के रूप में स्थापित करना होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर भारतीय भाषा अभियान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद उपजिलाधिकारी कुण्डा वाचस्पति सिंह ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी राजभाषा ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमें एकता के सूत्र में जोड़ती है और हमारी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस कराती है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र व संचालन भारतीय भाषा अभियान के तहसील ईकाई संयोजक रवि श्रीवास्तव ने किया।

भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत ने सभी आगंतुकों व अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने तहसील परिसर में पौधरोपित करके पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला सहसंयोजक राजाराम सरोज ,सहसंयोजक सतीश दुबे, सदर तहसील इकाई के सहसंयोजक विजय पांडेय,भारतीय भाषा अभियान के कुंडा तहसील संयोजक रवि कुमार श्रीवास्तव,अधिवक्ता परिषद के संयोजक जय प्रताप सिंह, सहसंयोजक श्याम कृष्णा पांडेय सहयोजक अनूप कुमार मोदी,अंबुज तिवारी,आशुतोष पांडेय, दिवाकर मिश्रा,शिवम्शुक्ल,आकाश,सिद्धनाथ सरोज,अखिलेश सरोज सहित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button