ब्रेकिंग
जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! हजारों हजार श्रद्धालुओं नें किया प्रसाद ग्रहण। नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कोहरे में डिवाइड से टकराई कार, पांच घायल

प्रतापगढ़ कुंडा। परिवार संग प्रयागराज से लखनऊ जाते समय मानिकपुर में कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज निवासी सूर्या शुक्ला का 38 वर्षीय बेटा विनोद कुमार शुक्ला शुक्रवार सुबह 56 वर्षीय मां उर्मिला शुक्ला का इलाज कराने कार से पीजीआई लखनऊ जा रहा था। साथ में 10 वर्षीय बेटी प्रिया शुक्ला, 19 वर्षीय भांजा ऋषभ शुक्ला और कार चालक चन्द्रशेखर दुबे का 30 वर्षीय बेटा नितिन दुबे निवासी जानकीपुरम थरवई प्रयागराज थे। सुबह करीब दस बजे मानिकपुर के मुंदीपुर मोहल्ले के सामने घना कोहरा होने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यूपी-112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी कुंडा भेजा। यहां से घायलों को मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसओ दीपनारायण ने कहा कि कार सवार लोग पीजीआई इलाज कराने जा रहे थे, घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराए, सभी लोग घायल और सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button