ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एडवोकेट डॉ.नीरज त्रिपाठी को पुनः कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने से अधिवक्ताओं में हर्ष।

डॉ नीरज त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी का पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संकट मोचन धाम और जूनियर बार एसोशिएशन (पुरातन) कार्यालय में अधिवक्ता साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

एडवोकेट डॉ.नीरज त्रिपाठी को पुनः कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने से अधिवक्ताओं में हर्ष।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 25 मार्च।

डॉ नीरज त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी का पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संकट मोचन धाम और जूनियर बार एसोशिएशन (पुरातन) कार्यालय में अधिवक्ता साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ऑल इंडिया रूरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा व महामंत्री विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लड्डू खिलाकर, माला पहनाकर, अंगवस्त्रम भेंट कर तथा श्री हनुमान जी की प्रतिमा देकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि एडवोकेट डॉ.नीरज त्रिपाठी को दोबारा जिला अध्यक्ष की कमान दिए जाने से आम अधिवक्ता खुश है। उन्होंने कहा कि नीरज त्रिपाठी जुझारू तेवर के साथ साथ अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष करते रहते है।

जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) प्रतापगढ़ के महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका सभी राजनैतिक दलों में है, और डा० नीरज त्रिपाठी अधिवक्ता परिवार के सदस्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं का आशिर्वाद इनके साथ है।

इस अवसर पर डॉ.नीरज त्रिपाठी ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि अधिवक्ता हित के लिए सदैव तत्पर हूं और जहां भी जरूरत पड़ेगी कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने को तैयार हूं।

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से ऑल इंडिया रूरल बार के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा, एडवोकेट रोहित शुक्ला, एडवोकेट जय प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट विनय सिंह, लल्लू सिंह, एडवोकेट प्रीतम शुक्ला, राम मूर्ति प्रजापति, अमित दुबे, प्रशांत दुबे सतेंद्र मिश्रा, लहरी महराज, दीपेंद्र सिंह, अतुल सिंह, आशीष शुक्ला, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button