ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

होली की शाम करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

(कुंडा, प्रतापगढ़)। हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज शाहपुर में मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाई बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। होली के दिन चाचा-भतीजे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

oplus_2
हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज शाहपुर निवासी 65 वर्षीय श्रीपाल भूमिहीन था। उसका परिवार बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। श्रीपाल ने शाहपुर गांव निवासी माताफेर का खेत बटाई पर लिया था। होली के दिन शुक्रवार देरशाम वह सिंचाई करने रामकिशोर के 22 वर्षीय बेटे अपने भतीजे रवि कुमार के साथ गया था। उसके खेत से पहले मवेशियों से फसल बचाने को लोहे के तार की बाड़ में करंट लगाया गया था। नलकूप चलाने के बाद महादेव खेत के पास पहुंचा बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर गिर गया। यह देख भतीजा रवि कुमार उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे खेत मालिक बगैर परिजनों को खबर दिए दोनों को सीएचसी ले गए। सीएचसी में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही रोते विलखते परिजन सीएचसी पहुंचे तो खेत मालिक पर आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह से मृतक के परिजनों ने खेत मालिक की लापरवाही की शिकायत की। नायब तहसीलदार ने परिजनो को ढांढ़स बंधाया। मृतक श्रीपाल दो भाइयों में था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई के परिवार के साथ ही रहता था। रवि चार भाइयों, पांच बहनों में तीसरे नम्बर का था। वह भी अविवाहित था। होली के दिन चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी होली खेलना बंद कर उसके घर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button