ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

होली पर सड़क हादसे में दो की मौत

(प्रतापगढ़/कुंडा,) संवाददाता। होली की पूर्व संध्या से दूसरे दिन तक जश्न के दौरान लोगों की बाइक की हैंडिल कंटोल से बाहर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कई लोग अब तक मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज तक इलाज करा रहे हैं। होली जलने से कुछ देर पहले गुरुवार शाम को ही जामताली के पास बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के सरदार का पुरवा नन्हेंलाल कोरी का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बहन के घर सांगीपुर के सिंघनी गांव गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भांजी अंशिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अंतू छतरपुर शिवाला के ग्राम प्रधान हरिनाम सिंह ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

oplus_2
इससे लवकुश और अंशिका घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ग्राम प्रधान कार सहित भाग निकला। दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लवकुश की मौत हो गई। इसी तरह कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी भोलानाथ का 30 वर्षीय बेटा त्रिभुवन नाथ पटेल होली के दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी बहन शांति पटेल के घर बहरेवा जा रहा था। नेवली का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार शाम से शनिवार शाम तक कंधई, कोहंडौर, अंतू, जेठवारा, मानधाता, नगर और देहात कोतवाली इलाके में हुए हादसों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक घायल बेसुध सड़क किनारे पड़ा था। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आने के कारण 34 लोगों को भर्ती किया गया। जबकि करीब दो दर्जन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़, महेशगंज, बाघराय इलाके में भी हुएहादसों में 21 घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रानीगंज, पट्टी और लालगंज इलाके में भी होली पर हुए हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button