ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन

किसानों और आम जनता को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी -- डीएम।

कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन

किसानों और आम जनता को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी — डीएम।

प्रतापगढ़। जनपद में चकबन्दी से संबंधित कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शासकीय भवन में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम के कार्यालय व न्यायालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया और इसे संचालित करा दिया।

उद्घाटन के दौरान डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि निजी भवनों में संचालित कार्यालयों के स्थान पर शासकीय भवनों में कार्यालय स्थापित होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी। इससे चकबन्दी से संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा किसानों और आम जनता को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी से जुड़े मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय संचालित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों को भी न्यायालय और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने में सुविधा होगी,उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अरविन्द द्विवेदी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button